सोनभद्र

त्रिदिवसीय डबल इनिंग्स क्रिकेट में साक्षी मिश्रा ने लगाया शानदार शतक

अनपरा/सोनभद्र

अनपरा कॉलोनी के सीआईएसएफ मैदान में 1 से 3 जून तक चल रहे त्रिदिवसीय डबल इनिंग्स क्रिकेट में साक्षी मिश्रा ने शानदार शतक लगाया साक्षी ने 245 गेंदों पर 108 रन बनाई एवं दूसरी पारी में 153 गेंदों पर 31 रन बनाई । साक्षी का बखूबी साथ रितिशा यादव ने निभाया जिन्होंने 332 गेंदो पर 30 रन बनाया, इसके अलावा अंशु चौरसिया ने 68 रन, निखिल ने 42 रन बनाया, राजवीर केशरी ने 5 एवं शिवम प्रजापति ने 4 विकेट लिए, साक्षी मिश्रा को शानदार शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच ट्रॉफी एवं नगद धनराशि व रितिशा यादव को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार अनपरा तापीय परियोजना के सहायक अभियंता अजय कुमार मौर्या एवं अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा द्वारा दिया गया । बता दें कि इससे पूर्व साक्षी मिश्रा की कप्तानी में सोनभद्र ने ट्राई सीरीज पूर्वांचल कप में भदोही, देवरिया को हराकर चैंपियन बनी थी, ऊर्जाचल के लिए गौरव का पल है कि क्रिकेट में अब लड़कियां भी लड़कों से बराबरी कर रही हैं ।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App