सोनभद्र

सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत दो गंभीर

दुद्धी/सोनभद्र( मदन मोहन तिवारी)

दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के बिडर गांव में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे अनियंत्रित ट्रक चेचीस वाहन ने बाइक सवार को कुचल कर फरार हो गया। बेल्हथी गांव से नगवां गांव के तीन युवक भानु प्रताप सिंह 28 पुत्र सीताराम राम सिंह, हरिकिशुन 30 पुत्र रामवृक्ष, भीम सिंह 27 पुत्र शिवशंकर सभी निवासी नगवां एक ही बाइक पर तीनों सवार हाथीनाला से दुद्धी बारात से वापस लौट रहे थे। बिडर गांव में एक अनियंत्रित ट्रक चेचीस वाहन ने बाइक सवार को

कुचलते हुए फरार हो गया। घटना स्थल बिडर गांव के ग्रामीणों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को देते हुए सभी घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी दुद्धी भेजा। जहाँ चिकित्सकों ने एक युवक हरिकिशुन 30 पुत्र रामवृक्ष निवासी नगवां को मृत घोषित कर दिया। दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। जिसमे एक युवक भानु प्रताप सिंह गंभीर है। वहीँ दूसरा युवक भीम सिंह खरवार की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। पुलिस ने सीएचसी दुद्धी पहुँच हरिकिशुन का शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि गांव के पड़ोसी युवक जोगेंद्र का बारात बेलहथ्थी में गया हुआ था। गांव के तीन लोग एक बाइक से बारात गए थे। वापस लौटते समय बिडर गांव में सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App