सोनभद्र

गरीबों व असहायों की सेवा की जीवंत प्रतिमूर्ति थी रानी अहिल्याबाई-श्रवण सिंह गोंड़

दुद्धी/सोनभद्र( मदन मोहन तिवारी)
दुद्धी। शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर महिला सशक्तिकरण का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि श्रवण सिंह गोंड़ ने कहा लोकमाता अहिल्याबाई ने समाज सुधार, न्याय और महिला सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। भारत की सांस्कृतिक जागरण एवं सनातन विचारों के साथ गरीबों और असहायों की सेवा की जीवंत प्रतिमूर्ति थीं। कठिन चुनौतियों और विषम परिस्थितियों के बीच भी रानी अहिल्याबाई

अडिग रहीं और जनसेवा में निरंतर सक्रिय रहीं। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने न्याय, समाज सुधार और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए। अपने शासन में सख्त दहेज विरोधी कानून बनाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी व चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा रानी अहिल्याबाई ने बिना संतान वाली विधवाओं की संपत्ति राज्य द्वारा जब्त करने की नीति समाप्त की। विधवाओं को बच्चा गोद लेने की स्वतंत्रता दी। कहा कि पूर्व की सरकारों ने तुष्टिकरण की राजनीति के कारण ऐसे महान लोगों को कभी सम्मान नहीं दिया।उनके शासनकाल में ही हिन्दुओं की भव्य विरासत और आस्था का केंद्र सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के साथ बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर जैसे कई मंदिरों

की नींव रखी गई थी।इस दौरान कार्यक्रम की संयोजक मीरा सिंह गोंड़ पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह ने भी अपने विचारों को रखा।कार्यक्रम में मुख्यरूप से महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दुर्गावती देवी रूपा गुप्ता प्रधानसंघ अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजेश कुशवाहा भाजपा मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह मनीष जायसवाल सोशल मीडिया संयोजक पीयूष कसेरा सहित समूह की महिलाएं मौजूद रही।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App