सोनभद्र

दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा कमेटी भंग

दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा की बैठक डॉ राजेन्द्र प्रसाद भवन कचहरी परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता उदय लाल मौर्य ने किया। बैठक में चेयरमैन कमलेश मोहन सिविल व दुद्धी बार अध्यक्ष प्रेमचंद यादव प्रभु सिंह कुशवाहा रामलोचन तिवारी विष्णुकांत तिवारी जितेन्द्र श्रीवास्तव रामपाल जौहरी दिलीप पाण्डेय सहित ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि ब्रजेश कुशवाहा निरंजन जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने दुद्धी को जिला बनाओ विकास कराओ को लेकर मजबूत संगठन व कार्यकारिणी पर विचार रखा। बैठक में सर्वसम्मति से 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में शामिल सदस्यों ने अभी पद की जिम्मेदारी तय नही की है। म्योरपुर ब्लॉक में अगला बैठक कर विभिन्न पदों पर मुहर लगेगी। बैठक में मुख्य अतिथि म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर संघर्ष मोर्चा ने क्षेत्र के कई बड़े कद्दावर लोगों को अध्यक्ष चुना। दुद्धी को जिला बनाने के लिए समूचे क्षेत्र के लोगों को एकत्रित कर अलग अलग जिम्मेदारी देकर आंदोलन को बड़े पैमाना पर पहुँचाना है। इसके लिए कार्यकारिणी में सभी क्षेत्र के लोगों को जोड़ा जाए। बैठक में मुख्य रूप से कुलभूषण पांडेय, रामनारायण शर्मा, सत्यनारायण यादव, अवधनारायण यादव, देवनारायण खरवार, अशोक गुप्ता, रमेश सिंह कुशवाहा, पीसी गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App