सोनभद्र

वट सावित्री व्रत में सुहागिनों ने की पूजा

—- बीजपुर में महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए वट वृक्ष की पूजा कीबीजपुर(रामजियावन गुप्ता) बीजपुर में सोमवार की सुबह अग्रवाल धर्मशाला के पास सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत मनाया। महिलाओं ने विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की।बेड़ियां हनुमान मंदिर के पुजारी आचार्य अनूप शुक्ला ने बताया कि वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं का विशेष पर्व है। यह व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या को मनाया जाता है।पौराणिक मान्यता के अनुसार, माता सावित्री ने वट वृक्ष के नीचे तपस्या कर अपने मृत पति सत्यवान को यमराज से वापस पाया था। तभी से वट वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है।इस व्रत को करने से पति की आयु बढ़ती है और दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। सुहागिन महिलाओं को इस दिन वट वृक्ष की पूजा से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर
Download App