सोनभद्र

आपरेशन सिंदूर बदलते भारत की तस्वीर है – पीएम मोदी

रेणुकुट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) सुनी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, आक्रोश से भरा हुआ है, संकल्पबद्ध है। आज हर भारतीय का यही संकल्प है, हमें आतंकवाद को खत्म करना ही है। आपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया है, उसने हर हिंदुस्तानी का सिर ऊंचा कर दिया है। आपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, यह हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है।
उक्त बातें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 122वें एपिसोड में कहा। जिसे पूरे देश के साथ-साथ रेणुकूट नगर के मुर्धवां वार्ड में भी बूथ संख्या 312 पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनता द्वारा सुना गया। पीए मोदी ने आगे कहा कि हमारे जवानों ने आतंक के अड्डे को तबाह कर दिया। यह उनका अदम्य साहस था और इसमें शामिल थी भारत में बने हथियारों , उपकरणों और टेक्नोलॉजी की ताकत। उसमें आत्मनिर्भर भारत का संकल्प भी था। इसके अलावा महाराष्ट्र के काटेझरी गांव में हुए परिवर्तन, देश में शेरों की संख्या में हुई बढ़ोतरी, खेतों में ड्रोन से दवाओं से छिड़काव एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इत्यादि विषयों पर मन की बात कही।इस मौके पर भाजपा नेता राज वर्मा, प्रेम रावत, संध्या पांडेय, सुशील जौहरी, वीर बहादुर सिंह, अंबुज पांडेय, अखिलेश दुबे, रितिक पांडे, विशाल रघुवंशी व अन्य आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App