सोनभद्र

अनपरा मे बीजेपी कार्यकर्ताओ ने भव्य तिरंगा शोभायात्रा निकाला

अनपरा/सोनभद्र अनपरा मे बीजेपी कार्यकर्ताओ ने भव्य तिरंगा शोभायात्रा निकाला। आपरेशन सिंदूर द्वारा भारतीय सेना के शौर्य में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ साथ विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों के लोग एवं प्रबुद्धजनों ने भारत माता की जय जैसे गगनभेदी नारे व हाथों में तिरंगा लिये अनपरा का भ्रमण किया।

बीजेपी नेता के सी जैन के नेतृत्व मे निकली यात्रा मे उन्होने कहा कि हमारे भारतीय सेना के जवानो ने पाकिस्तान के भीतर घुस कर आपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी संगठनों को बर्बाद कर दिया। सेना के शौर्य के सम्मान करने के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है। हर भारतीय को आपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व है। कार्यक्रम का संचालन कृष्णा चौरसिया ने किया।

इस तिरंगा शोभायात्रा मे जगदीश बैसवार, अनिल सिंह गौतम, गोपाल गुप्ता,प्रभाशंकर मिश्रा,मनीष श्रीवास्तव,कृष्णा सिंह,दिलीप गुप्ता,धर्मेद्र गुप्ता,अशोक केसरी,धर्मेन्द्र सिंह,सहजाद अली,अजित सिंह,सतीश सिंह,विकास जायसवाल,बबलु जायसवाल, शैलेस भारती,राकेश बैसवार सहित समस्त प्रबुद्ध जन लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App