सोनभद्र

पिकअप और टीपर में हुई जोरदार टक्कर एक की मौत

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) सिंदुरिया जुगैल मार्ग पर स्थित नायरा पेट्रोल टंकी के समीप एक तीव्र मोड़ पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक टीपर सिंदुरिया से जुगैल की ओर जा रहा था, तभी जुगैल से सिंदुरिया की ओर आ रही पिकअप टाटा मैजिक ने सामने से तेज रफ्तार में आकर टीपर में जोरदार टक्कर मार दिया।

इस टक्कर में टाटा मैजिक का चालक, रामबली पुत्र रुपाराम ग्राम कोटा रानी ताली गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना होते ही आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया। हालांकि चिकित्सकों ने काफी प्रयास किया लेकिन उसकी मृत्यु हो गई। इधर हादसे के बाद टीपर चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को सड़क से हटवा कर किनारे सुरक्षित खड़ा कराया गया, जिससे यातायात व्यवस्था बहाल की जा सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है एवं फरार टीपर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App