सोनभद्र

वेद ज्ञान जीवन की नींव है,राष्ट्रीय चेतना का उपागम है-बीएसए

घोरावल/सोनभद्र घोरावल ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में आयोजित वेदगायन व सामान्य वेद ज्ञान कार्यशाला के पांचवे दिन का प्रारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि लालजी तिवारी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।शनिवार को अतिथियों का स्वागत जनपदीय समन्वयक दीनबन्धु त्रिपाठी ने वेदतिलक,माल्यार्पण व अंगवस्त्रम प्रदान कर किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस तरह की कार्यशाला से राष्ट्र निर्माण होता है।प्रत्येक स्कूल में इस तरह के आयोजन होने चाहिए।बच्चों सें संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि आप भाग्यशाली हैं जो इस प्रकार की शिक्षा इस कार्यशाला से पा रहे हैं,क्योंकि इस तरह की शिक्षा जो हमें नैतिक बल प्रदान करती है।वेद का ज्ञान ऐसा है कि राष्ट्र के निर्माण में सहायक है।विशिष्ट अतिथि लालजी तिवारी ने अपने उद्बोधन में छात्रों से कहा कि सभी छात्र इन विद्याओं के निहितार्थ को जीवन में उतारें।छात्रों ने द्वय अतिथियों के सामने अब तक सीखे गये वेदमन्त्रों को संगीत की धुनों पर गाकर और समान्य वेद की जानकारी की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।बताते चलें कि संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान अयोध्या के निर्देशन में संस्कार भारती व एडूलीडर्स के सहयोग से रामायण अभिरूचि कार्यशाला के अन्तर्गत वेदगायन व सामान्य वेदज्ञान कार्यशाला चल रही है।कार्यशाला में कुल एक सौ ईक्कीस बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं।कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक विनोद तिवारी सहायक प्रशिक्षक अशोक चौबे व आनंद पाण्डेय रहे।इस अवसर पर जय सिंह,शिवशंकर,संतोष तिवारी व अन्यलोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम कका नेतृत्व व आभार प्रदर्शन ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अनुराग पाण्डेय ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App