सोनभद्र

एनसीएल खडिया में कलिंगा के जिम्मेदार ही भर्ती में कर रहे लेनदेन ऊर्जांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष आर पी सिंह ने किया सीबीआई जाच का मांग

अनपरा/सोनभद्र एनसीएल खडिया में कलिंगा के जिम्मेदार ही भर्ती में कर रहे लेनदेन ऊर्जांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष आर पी सिंह ने किया सीबीआई जाच का मांग। वायरल आडियो को लेकर स्थानीय लोग व विस्थापितों में रोष। एनसीएल में ओबी निकालने का कार्य करने वाली आउटसोर्स कंपनियों में कर्मचारियों भर्ती के दौरान लेनदेन के चलने वाला खेल कोई नया नहीं है। खडिया परियोजना में कुछ माह पूर्व ही कार्य शुरू की ओबी कंपनी कलिंगा कामर्शियल कारपोरेशन लिमिटेड में भी कर्मियों की भर्ती को लेकर इसी प्रकार के खेल चलने के आरोप सामने आये हैं। ताजा मामला ये है कि यहां भर्ती में लेनदेन के खेल को लेकर एक आडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कलिंगा के ही अधिकारी की संलिप्तता की बात सामने आ रही है और ओबी कंपनी के उक्त अधिकारी नाम की पुष्टि सूत्र कर रहे हैं। जिससे इस ओबी कंपनी में कर्मियों की पूरी भर्ती प्रक्रिया ही सवालों के घेरे में आ रही है। साथ ही इससे कलिंगा के जिम्मेदार एनसीएल की छवि को भी प्रभावित करने का कार्य कर रहे हैं, ये कहना गलत न होगा।

वायरल आडियो में ये बाते आई सामने
वायरल आडियो को लेकर बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति से कलिंगा में भर्ती किए जाने के नाम पर दो लाख की मांग की जा रही है। इसमें स्पष्ट तौर ये भी कहा गया कि फार्म-बी भराये जाने के बाद उसे 50 फीसदी रकम देना होगी। शेष 50 फीसदी रकम जॉब लेटर मिलने के दो दिनों के बाद जाब कन्फर्मेंशन के बाद देना होगा। आडियो में ये भी कहा जा रहा था कि व्हीटीसी से लेकर मेडिकल तक तमाम चीजे क्लियर करा दी जाएगी।
विस्थापित व प्रभावितजन सीएम व सीबीआई से शिकायत करने की तैयारी में
दूसरी ओर जब भर्ती प्रक्रिया को लेकर आडियो वायरल हुआ, तो विस्थापन व अन्य प्रकार के हताहत, तो इस कंपनी में नियमों के तहत नौकरी पाने का इंतजार कर रहे हैं, उनमें आक्रोश फूट पड़ा है। क्योंकि उन्हें अब तक सिर्फ आश्वासन देकर कलिंगा के जिम्मेदार इंतजार करा रहे थे और पीठ पीछे लेनदेन कर इस प्रकार से भर्ती कर रहे हैं, तो इससे खफा होकर लोग अब इसकी शिकायत सीएम योगी और सीबीआई से भी करने की तैयारी में है। ऊर्जांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष आर पी सिंह कोयला मंत्री चेयरमैन सीएमडी सीबीआई सीबीओ को पत्र आडियो भेजकर कारवाई का मांग किया है

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App