सोनभद्र

बिना पहचान पत्र के सिम बेचना कानूनन अपराध — अखिलेश मिश्रा(प्रभारी निरीक्षक बीजपुर)

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र में साइबर अपराध को रोकने के लिए पुलिस ने कदम उठाया है।प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने समाधान दिवस पर शनिवार को सिम कार्ड विक्रेताओं के साथ एक बैठक की। श्री मिश्रा ने कहा कि साइबर अपराध में तेजी से वृद्धि हो रही है। कई मामलों में जांच के दौरान पता चला है कि अपराधी फर्जी पते पर सिम लेकर अपराध करते हैं। इसलिए सिम विक्रेताओं को आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र की जांच के साथ स्थानीय व्यक्ति द्वारा रेफरेंस लेने के बाद ही सिम कार्ड बेचना होगा।
थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि मोबाइल कंपनियां ज्यादा ग्राहक जोड़ने के लालच में विक्रेताओं पर सिम बेचने का दबाव बनाती हैं जिसके चलते विक्रेता बिना प्रूफ के सिम बेच देते है। कोई भी विक्रेता फर्जी तरीके से सिम बेचते पकड़ा जाता हैं उस दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App