सोनभद्र

ओबरा थाना प्रभारी ने बैठक कर सिम विक्रेताओं को दिए निर्देश

ओबरा/सोनभद्र (नीरज भाटिया) ओबरा थाना प्रभारी ने बैठक कर सिम विक्रेताओं को दिए निर्देश। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा साइबर अपराधों और फर्जी सिम कार्ड के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से जिले के समस्त सर्किल अन्तर्गत थानों पर क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों द्वारा सिम विक्रेताओं और डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ जागरूकता मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य सिम कार्ड की बिक्री में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और फर्जी दस्तावेजों के उपयोग को रोकना था।शनिवार को ओबरा थाना परिसर पर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने सभी सिम विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे ग्राहकों का पूरा विवरण( नाम, पता, मोबाइल नंबर, सिम एक्टिवेशन तारीख, और अन्य आवश्यक जानकारी) निर्धारित प्रोफार्मा में दर्ज करें। साइबर फ्रॉड और अन्य अपराधों में फर्जी सिम के उपयोग के बढ़ते मामलों को देखते हुए, विक्रेताओं को इसके बारें में समझाया गया। सिम डिस्ट्रीब्यूटर्स को अपने रिटेलर्स का पूरा रिकॉर्ड रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।साथ ही सभी सिम विक्रेताओं और डिस्ट्रीब्यूटर्स से अपील की कि वे नियमों का सख्ती से पालन करें और साइबर अपराधों को रोकने में सहयोग करें। नागरिकों से भी अनुरोध है कि वे सिम खरीदते समय केवल अधिकृत विक्रेताओं से संपर्क करें और अपनी पहचान का दुरुपयोग होने से बचें।इस मौके पर एसआई राम सिंह यादव,राम लोचन यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App