सोनभद्र

आवास प्लस सर्वे का युद्ध स्तर पर हो रहा काम

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर।स्थानीय विकास खंड की कुलडोमरी ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास प्लस सर्वे का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।शनिवार को सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजय सिंह व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार की अगुवाई में टीम ने सर्वे का काम किया।इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।आवास प्लस सर्वे का काम अंतिम चरण में है।काम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजय सिंह ने कहा कि आवास प्लस सर्वे का काम 30 अप्रैल तक होना है।ऐसे में कोई व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए।उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के

अनुसार आवास के पात्रों को जरूर आवास मिलना चाहिए।उन्होंने कहा कि सर्वेयर द्वारा आवास का सर्वे किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सक्षम व्यक्ति सेल्फ सर्वे भी कर सकता है।कहा कि यदि कोई व्यक्ति छूटता है तो सर्वेयर की जिम्मेदारी तय की जाएगी।उन्होंने कहा कि हर हाल में सर्वे का काम पूरा होना चाहिए।सहायक विकास अधिकारी पंचायत के निरीक्षण के दौरान सर्वेयर निर्मल यादव, पंचायत सहायक महिमा, श्रीकांत, ओमप्रकाश, अशोक गुप्ता, धर्मेंद्र सफाईकर्मी, बबलू सफाईकर्मी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
व्यापारियों की बैठक में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुई चर्चा शक्तिनगर पुलिस ने गुरुद्वारा से चोरी गए धार्मिक प्रतीक चिन्ह बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार बारात मे शामिल बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार जिला अस्पताल मे मृत घोषित फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय
Download App