सोनभद्र

बिजली की आँखमिचौली से आमजनमानस में आक्रोश।

चोपन सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) विगत माह से बिजली विभाग आम जनमानस के साथ आंखमिचौली का खेल रहा है। आए दिन बिजली का तार टूटना इतेफाक नही हो सकता , बिजली विभाग द्वारा पहले जर्जर तार का रोना रोया जाता था कि जर्जर तार के वजह से ज्यादा लोड होने पर तार टूट रहे हैं। अब तार भी बदल गया । पुराने सिस्टम को नया किया गया , स्मार्ट मीटर लगाया गया , बिभाग को निजीकरण किया गया लेकिन आमजनमानस की समस्या ज्यो का त्यों बना हुआ है। आखिर कब इससे निजात मिलेगी। आमजनमानस पूछ रहा है किससे अपनी ब्यथा सुनाई जाए। पहले तो बिजली कटते है नगर गांव के लोग सबस्टेशन का घेराव करदेते थे ,आमलोग सड़को पर उतरकर प्रदर्शन करते थे, आज सरकार यह भी अधिकार छीन ली। वगैर अनुमति के आंदोलन कर नही सकते। कार्य मे बाधा नही डाल सकते। पूरे दिन बिजली गुल रहे अगर बिजली आ भी गई तो तुरंत रोस्टिंग के नाम पर बिजली कट जाती हैं। बिजली विभाग मस्त आमजनमानस पस्त।

आजकल बिजली विभाग द्वारा ग्रुप बना दिया गया तालिबानी मैसेज पढ़ते रहिए जेई एसडीओ एक्सचियन को फोन करने जुर्रत मत कीजिए मैसेज कर दिया गया है काम प्रगति पर है बिजली आएगी। कब मिलेगा निजात इस सिस्टम से कब जनमानस राहत की सांस लेगा। गर्मी में मौसम विभाग हिटवेव की अधिसूचना जारी कर रहा है बिजली विभाग बिजली काट कर कछुए की चाल चलने मे मस्त हैं। अब तो हद हो गई हैं अगर प्रत्येक माह आप बिजली बिल जमा नही किए तो जेई लावलश्कर लेकर कनेक्शन काटने पहुंच जाते है। लेकिन बिजली कटने के बाद आमजनमानस पर क्या बीतती है कभी इसकी पीड़ा भी जानने के लिए जेई साहब घूम लिया कीजिए। कौन सुनेगा जनता की बात, कौन बनेगा जनता की आवाज। नेता बिहीन नगर में सब तीसमारखाँ हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App