सोनभद्र

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में मुस्लिम समाज का फूटा गुस्सा

दुद्धी(मदनमोहन तिवारी)कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी जामा मस्जिद द्वारा शनिवार को विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति नामित ज्ञापन कोतवाल दुद्धी मनोज कुमार सिंह को सौंपा। नगर में विरोध प्रदर्शन कर जुलूस निकाली जिसमें सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोगों ने एकजुट होकर आतंकवाद का नारेबाजी कर मख्तब जब्बरिया से जुलूस निकाल कर म्योरपुर मोड़, तहसील मोड़, श्री संकट मोचन मंदिर मेन चौक, अमवार तिराहा होकर पुनः तहसील मोड़ पर आतंकवाद का पुतला को दहन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधकर जुलूस निकाली। सदर रहीम बख्स ख़ाँ ने बताया कि इस हमले में आतंकियों ने निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाया था। मारे गए लोगों में कई राज्यों के पर्यटक और दो विदेशी नागरिक शामिल थे। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। वहीं, प्रधानमंत्री से इसका मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की।

रमीज आलम प्रदेश उपाध्यक्ष पसमांदा, सेराज ख़ाँ, इब्राहिम ख़ाँ ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। यह हमला मानवता और शांति पर हमला है। मुस्लिम समाज आतंकवाद को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर फतेह मुहम्मद ख़ाँ, आशिफ ख़ाँ, गप्पू ख़ाँ, राफे ख़ाँ, जवी ख़ाँ उर्फ बाबू डान, सनाउल्लाह खाँ, टिंकू, सेराज, पडडू ख़ाँ आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App