सोनभद्र

रेणुकूट मे बीजेपी कार्यकर्ताओ ने पीएम नरेंद्र मोदी की सुनी मन की बात

रेणुकुट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात‘ कार्यक्रम की 121वीं कड़ी में देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में मोदी ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह हमला आतंक के सरपरस्तों की हताशा को दिखाता हैं। कश्मीर में शांति लौट रही थी और लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, मगर देश के दुश्मनों को ये शांति और समृद्धि रास नहीं आई। प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास दिलाया कि पीड़ित परिवारों को न्याय मिलेगा तथा हमले के दोषियों और साजिशकर्ताओं को कठोरतम जवाब दिया जाएगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने जी ने डॉक्टर के. कस्तूरीरंगन को श्रद्धांजलि अर्पित की व अंतरिक्ष एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने साइंस इनोवेशन और मानवीय प्रयासों में भारत के थे वैश्विक नेतृत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेता राज वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के शब्दों में गहरा प्रभाव है, जो हमें ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत‘ के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। हमें पूर्ण विश्वास है,कि पहलगाम हमले के दोषियों एवं उनके साजिश कर्ताओं को कठोर से कठोर सजा मिलेगी। इस मौके पर मनोज पांडे, बृजेश चौहान, रविंद्र नागर, विशाल रघुवंशी, विवेक अग्रवाल, आलोक राय वह अन्य जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App