सोनभद्र

पीएम आवास प्लस योजना का सर्वे अंतिम चरण में

म्योरपुर क्षेत्र में बीडीओ ने किया सत्यापन, 30 अप्रैल तक पूरा होगा काम

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना का सर्वे कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। शासन के निर्देश पर विकास खंड स्तर पर यह सर्वे किया जा रहा है। इसके लिए विशेष रूप से अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
सर्वे की स्थिति की जांच खंड विकास अधिकारी लालजी शुक्ल ने शनिवार को ग्राम पंचायत पडरी, खैराही, रनटोला, गम्भीरपुर एवं म्योरपुर गांव का दौरा

किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर सर्वे की स्थिति की जांच की। बीडीओ ने बताया कि सत्यापन के दौरान किसी ग्रामीण ने कोई शिकायत नहीं की। बीडीओ ने कहा कि यदि कोई पात्र लाभार्थी सर्वे से छूट गया है, तो वह 30 अप्रैल तक सर्वे करा सकता है। लाभार्थी स्वयं भी सेल्फ सर्वे कर सकते हैं। सभी एडीओ स्तर के अधिकारियों को गांवों का आवंटन कर दिया गया है। यदि कोई लाभार्थी सर्वे से वंचित रहता है। तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी जवाबदेह होंगे।प्रशासन युद्ध स्तर पर प्रचार-प्रसार कर रहा है। 30 अप्रैल तक सभी पात्र लाभार्थियों का सर्वे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल सत्यापन के दौरान कोई शिकायत नहीं मिली है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App