सोनभद्र

बीजपुर-रेणुकूट मार्ग पर टूटी पुलिया सैकड़ों श्रमिकों का आवागमन, रात में दुर्घटना का खतरा

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) बीजपुर रेणुकुट मुख्य मार्ग पर सेवाकामोड़ के पास जर्जर पुलिया टूट जाने से दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है शनिवार की सुबह अचानक पुलिया टूट कर एक साइड से गड्ढा बन गया जिससे आवागमन एक तरफा हो गया है
पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा अभी तक कोई बेरिकेटिंग या दुर्घटना साइन बोर्ड नही लगाया गया जिससे दिन में लोग किनारे से आवागमन कर रहे है लेकिन रात में दिखाई न देने से दुर्घटना होने की संभावना बढ़ गई। इस मार्ग से मधयप्रदेश, छत्तीसगढ़ व उत्तरप्रदेश के हजारो लोगो का आवागमन होता है इसी रास्ते से सेकडो श्रमिक रात दिन रिहंद परियोजना सहित अन्य आसपास के परियोजना में साइकिल,बाइक से कार्य करने जाते है बीजपुर से बखरिहवा तक जहा सड़क मार्ग गड्ढे में तब्दील होने से लोग हिचकोले खा-खा कर लोग कमर दर्द के मरीज बन रहे है वही सड़क पर जगह-जगह छोटी कई पुलिया जर्जर हो चुकी है कभी भी धसने के कगार पर पहुंच चुकी है जिससे आवागमन में बाधा व दुर्घटना का कारण बन रहे है।
इस बाबत पीडब्ल्यूडी विभाग के अवर अभियंता विनोद भारती ने बताया की साइन बोर्ड लगवा दिया गया है कुल पांच जर्जर पुलिया का प्रस्ताव नवनिर्मित के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App