सोनभद्र

पहलगाम की घटना मानवता के प्रति अपराध — राजकुमार

बीजपुर(रामजियावन गुप्तार)डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में शनिवार को पहलगाम की दुःखद घटना से मर्माहत डीएवी परिवार ने हवन कार्यक्रम का आयोजन किया।इस अवसर पर प्राचार्य राजकुमार ने बताया कि मिनी स्विटजरलैंड के नाम से विख्यात पहलगाम के बैसरन घाटी में मंगलवार को दोपहर के समय टूरिस्ट मौसम का आनंद ले रहे थे।कुछ पर्यटक घुड़सवारी कर रहे थे सब-कुछ अच्छा था। कई नवविवाहित जोड़े भी इसमें शामिल थे जिनमें से एक नेवी के अधिकारी भी थे जिनकी शादी 16 अप्रैल को हुई थी सबकुछ खुशनुमा था तभी चार पांच आतंकवादी सेना की वर्दी में वहां पहुंचे और पर्यटकों से उनका नाम पूछा और गोली मार दी पन्द्रह बीस मिनट तक गोलियां बरसाने के बाद आतंकी फरार हो गए।आतंकी घटना में 26 पर्यटकों के मरने की सूचना है। प्राचार्य ने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मशार करने वाला है।डीएवी परिवार इसकी निंदा करता है और इस घटना में शहीद होने वाले पर्यटकों की आत्मा की शांति एवं उनके परिवार जनो की मजबूती के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है। उन्होंने कहा कि मानवता के खिलाफ अपराध करने वालों को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए। अंत में शांति पाठ किया गया कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ पूरा विद्यालय परिवार शामिल रहा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री
Download App