सोनभद्र

नियमों की अनदेखी कर धड़ल्ले से खोली जा रही शराब की दुकानें।

चोपन/सोनभद्र(गुड्डू मिश्रा) : एक ओर सूबे की सरकार साफ तौर पर जीरो टॉलरेंस पर काम करते हुए नुमाइंदों को नियमों का पालन कराने का दावा करती है तो वहीं जिले में आबकारी विभाग इसे ठेंगा दिखाने में भी कोई कोताही नहीं बरत रहा। नतीजन सरकार के नियमों को ताक पर रख कर रात्रि में दस बजे के बाद भी शराब की दुकानें पर मनमाने रेट लगाकर बिक्री की जा रही। ऐसा ही मामला जिले के चोपन थाना क्षेत्र बस स्टैंड चोपन व जुगैल थाना क्षेत्र के बड़गावां में में देखने को मिला जहां पड़ताल में साफ तौर पर पाया गया कि दुकान को चोपन में नीचे से शटर उठाकर शराब बेची जा रही तो बड़गावां में तो पूरी दुकान ही खुली मिली ऐसे में आस – पास के लोगों को अशांति और अराजक तत्वों का रात में अपने करीब होने का डर भी सताता रहता है। जिस प्रकार से तय समय के बाद भी दुकान खुली हुई मिली साफ तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शराब की बिक्री करने वालों के मन में आबकारी विभाग या पुलिस का कोई भय नहीं है जो यह बताने के लिए काफी है कि सरकार के निर्देशों का पालन किस प्रकार से कराया जा रहा।
जनपद की पुलिस अवैध शराब की बिक्री को लेकर भले रोज खुलासे करने और कार्रवाई का दावा करे किंतु यहां नियमों की अनदेखी करते हुए शराब बिक्री की बात कुछ और ही बयां करती नजर आ रही। देखना यह होगा कि क्या आगे भी इस पर कोई लगाम लगाने के ठोस कदम उठाए जाते हैं कार्रवाई होती है या फिर यह दौर आगे भी जारी रहता है। बरहाल इस संबंध में आबकारी अधिकारी से जब बात की गई तो उनके द्वारा रटा रटाया कार्रवाई करने दिखवाने की बात कही गई किंतु फौरी तौर पर कोई नतीजा सामने देखने को नहीं मिला।
किंतु इन सब बातों से एक चीज तो साफ है कि लोगों की सुरक्षा और सेहद को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठता दिख रहा जिससे कि ऐसे लोगों में गलत करने से पहले कोई डर हो।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री
Download App