सोनभद्र

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कुसम्हा में बाटे बाबा साहब के नाम योजनाओं के पंपलेट

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुसम्हा,लौबंद और लिलासी में मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहेब डा भीम राव अंबेडकर के नाम सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंधित पंपलेट वितरित किया और चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार वंचित समुदाय को वरीयता के साथ विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के साथ उनके आर्थिक उन्नति बढ़ाने का प्रयास कर रही है जिससे वंचित समुदाय माध्यम वर्ग के बराबर आ जाए। इसके लिए चिन्हित जिलों में जीरो पावर्टी के जरिए सर्वे करा कर उन्हें आवास,के साथ रोजगार सृजन के लिए नए विकल्प चुनने और उस पर अमल करने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि शिक्षा,स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा रहा है।वंचित समुदाय के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग ,छात्रवृति दी जा रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा अंबेडकर के बताए रास्ते को अमली जामा पहना रही है।जिससे विकास को गति मिले। केवल भाषण नहीं कर्म के जरिए उन्हें आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि समस्याओं को बताए और उनका निराकरण सरकार के लोग करेंगे उनके साथ कोई अन्याय और अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि सरकार बाबा के बिजन को पूरा करेगी। उन्होंने एस सी /एस टी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार आवास पर जा पिता के निधन पर शोक संवेदना प्रगट किया। मौके पर अनिल सिंह ,प्रमोद शुक्ला, मोहर लाल खरवार,मोनू जायसवाल,राजेश पांडेय,क्षवि शाह, बबलू सिंह ,संध्या पाण्डेय,किरण सिंह, प्रभाकर गिरी, पिंटू , आदि दर्जनों का कार्यकर्ता उपस्थित रहे

फोटो

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App