सोनभद्र

लकड़बग्घे के हमले में घायल बुजुर्ग का इलाज के दौरान मौत

बीजपुर रामजियावन गुप्ता) जरहा वन क्षेत्र अन्तर्गत बीजपुर पुनर्वास के निवासी हीरा पुत्र स्व भुवर उम्र 63 वर्ष का सिंगरौली अस्पताल ,मध्यप्रदेश में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल को बकरी चराते समय हीरा को लकड़बग्घे ने हमला कर घायल कर दिया था होहला सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच लकड़बघे को भगा कर जान बचाया था। लकड़बग्घे के हमले में घायल बुजुर्ग को परिजनों ने तत्काल मधयप्रदेश के सिंगरौली अस्पताल में इलाज करा रहे थे कुछ दिन पहले डाक्टर छुट्टी कर दिया था तो घर लेकर आए थे इसी दौरान तबियत बिगड़ने पर गत सोमवार को फिर सिंगरौली अस्पताल में परिजन बुजुर्ग को इलाज के लिए लेकर गए। जहा उपचार चल रहा था इसी दौरान मंगलवार की सुबह मौत हो गई। मौत की खबर सुन परिजनों में रोना धोना मच गया।

इस बाबत जरहा रेंजर रमेश कुमार मौर्य ने बताया की मामला संज्ञान में है परिजनों द्वारा कागजात व फोटो उपलब्ध कराने के बाद उच्चाधिकारी को रिपोर्ट भेजा जाएगा। शासन स्तर से जो आर्थिक मदद मिलेगा वह दिलवाया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App