सोनभद्र

एनटीपीसी रिहंद में मनाया गया अग्निशमन जागरूकता समारोह

(रामजियावन गुप्ता)
—- स्कूली बच्चों से लेकर कर्मचारियों तक को सिखाए आग से बचाव के गुर

बीजपुर(सोनभद्र) एनटीपीसी रिहंद पावर प्रोजेक्ट में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की इकाई ने 14 से 20 अप्रैल तक अग्नि शमन सप्ताह का आयोजन किया। इस दौरान संयंत्र के कर्मचारियों, श्रमिकों, स्कूली बच्चों और घरेलू महिलाओं को आग से बचाव के तरीके सिखाए गए।

सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता कराई गई। कर्मचारियों को आग से सुरक्षा के गुर सिखाए गए। साथ ही अग्निशामकों के उपयोग का प्रैक्टिकल डेमो भी दिया गया।

समापन समारोह मुख्य अग्नि शमन केंद्र में आयोजित किया गया। एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक अनिल श्रीवास्तव मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में महाप्रबंधक संजय असाती, अपर महाप्रबंधक बृज किशोर पांडे और वीरेंद्र कुमार नायक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सीआईएसएफ के निरीक्षक कैलाश चंद्र गौरा, के के सिंह और पी के गोरांई ने अतिथियों का स्वागत किया। निरीक्षक राधेश्याम के निर्देशन में अग्नि-शमन दस्ते ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

सहायक कमांडेंट आलोक कुमार चौधरी ने आग से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को सचेत किया। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ने सीआईएसएफ फायर विंग की सराहना की और सभी से अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करने का आग्रह किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App