सोनभद्र

क्यू आर कोड के माध्यम से ठगी कर पैसा निकालने वाले 2 आरोपी को धीरेंद्र चौधरी,सदानन्द राय ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र क्यू आर कोड के माध्यम से ठगी कर पैसा निकालने वाले 2 आरोपी को धीरेंद्र चौधरी,सदानन्द राय ने किया गिरफ्तार।

भुक्तभोगी साहबान अंसारी जिनकी रोडवेज राबर्ट्सगंज पर जन सेवा केंद्र है दो अज्ञात लड़के दुकान पर पहुचकर क्यू आर कोड से पैसा भेजकर नगद पैसा देने की बात बताकर 20000 लेकर चले गए जिनके जाने के बाद थोड़ी देर बाद csc संचालक का खाता होल्ड हो गया जिसकी शिकायत साइबर क्राइम थाने पर करने पहुंचे थे कि थोड़ी देर बाद अभय चौरसिया भी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे उनके दुकान से भी 10000 की मोबाइल खरीद कर qr से पेमेंट किए थे उनका भी होल्ड हो गया जहां पर भी समान हुलिया के लोग गए थे तथा कर्मा ककरही के राम शंकर प्रजापति ने भी अपने दुकान से 20000 समान हुलिया के लोगों द्वारा क्यू आर कोड के माध्यम से पैसा भेजने और नगद निकलने की घटना पर होल्ड लगने की सूचना थाने पर दिया था जिस पर साइबर सेल के निरीक्षक धीरेन्द्र चौधरी,निरीक्षक सदानंद राय मय हमराही मुख्य आरक्षी शिवनंदन आरक्षी अखिलेश यादव बजरिये मुखबिर की सुचना पर 2 आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।

धीरेन्द्र चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी फूटेज के आधार पर सुरागरसी पतारसी कर आरोपी मिर्जापुर से गिरफ्तार हुये है। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि काम करने के लिये एमपी गये थे जहां पर लड़के से मुलाकात हो गई जो पैसा भेजता है जिसके कहने पर पैसा जन सेवा केंद्र से निकाल कर दे देते थे बदले में 20% देते थे। गिरफ्तार व्यक्ति पैसा निकले कैरियर का काम करते थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App