नागेश सिंह, एसओजी, सर्विलांस ने 23 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को किया गिरफ्तार

सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) नागेश सिंह, एसओजी,सर्विलांस ने 23 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को किया गिरफ्तार। सोनभद्र पुलिस का अनवरत प्रहार, एसओजी,सर्विलांस टीम,पिपरी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 3 अन्तर्रजनपदीय गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, एक कार से कुल 95 किलो गाजा (अनुमानित कीमत 23 लाख 50 हजार) बरामद।
अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणासी श्री पीयूष मोर्डिया, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल पिरिक्षेत्र मिर्जापुर आर पी सिंह,पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के निर्देशन मे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करो के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी मे एडिशनल एसपी कालू सिंह,पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण मे एसओजी,सर्विलांस टीम,पिपरी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुर्धवा से रनटोला जाने वाले रास्ते पर लगभग 1 किमी आगे पुलिया के पास एक इनोवा क्रिस्टा वाहन संख्या UP85 BF8181 से (संभलपुर) उड़ीसा प्रान्त से गांजा लोड़ करके मथुरा ले जा रहे कुल 95 किग्रा अवैध गांजा (अनुमानित कीमत 23 लाख 50 हजार रुपया) के साथ 03 नफर अन्तर्रजनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना पिपरी पर मु0अ0सं0- मु0अ0सं0-61/2025 धारा-8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर दिया है।
आरोपी से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग सौरभ सिंह पुत्र अज्ञात निवासी लक्ष्मीनगर मथुरा, दिनेश उर्फ सीओ पुत्र अज्ञात निवासी गौरई थाना गोरई जनपद अलीगढ़ व देवेन्द्र उर्फ देव चौधरी पुत्र भूरी सिंह निवासी रामपुर बकटरा थाना एगलास जनपद अलीगढ़ के कहने पर पैसे के लालच में आकर उड़ीसा संभलपुर से गांजा लेने गये थे। उड़ीसा संभलपुर में हम लोग स्वदीन नाम के व्यक्ति से मिले थे तथा संभलपुर में ही एक होटल में रुके थे। खर्चे के लए जो भी पैसों की जरूरत पड़ती थी तो हमलोग स्वदीन से ले लेते थे। स्वादीन को गांजा व अन्य खर्चों के लिए QR code से सौरभ सिंह एवं देवेन्द्र के द्वारा पैसा भेजा गया था। दिनांक 18.04.2025 को सुबह 08.30 बजे स्वादीन हम लोगों से इनोवा क्रिस्टा गाड़ी मांगकर ले गया तथा शाम को लगभग 07.00 बजे गाड़ी में गांजा भरकर दे दिया था। हम लोग कुछ समय बाद संभलपुर उड़ीसा से गांजा लेकर मथुरा के लिए निकल लिये थे।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1. गौरव कुमार पुत्र कप्तान सिंह निवासी अजय बिहार रौची बाँगर थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा
2. सोनू माथुर पुत्र श्याम सिंह निवासी अजय बिहार रौची बाँगर थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा
3. दिनेश उर्फ देव चौधरी पुत्र ओमवीर सिंह निवासी बुर्ज दाता राम इन्दावली बलदेव मथुरा थाना बलदेव जनपद मथुरा
बरामदगी का विवरण
1. 5 बोरियों मे कुल वजन 92.910 किलो गाजा
2. गाजा परिवहन मे इस्तेमाल वाहन इनोवा क्रिस्टा संख्या UP85 BF8181 बरामद
3. चार अदद मोबाइल फोन
4. जमा तलाशी के 3610 बरामद

बरामदगी गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. प्र0नि0 नागेश सिंह थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
2. SOG/सर्विलांस सेल प्रभारी बृजेश सिंह जनपद सोनभद्र ।
3. चौ0प्र0 श्री राजेश जी चौबे चौकी रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
4. हे0का0 राजेश कुमार पासवान थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
5. हे0का0 नीरज सिंह थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
6. हे0का0 महेश कुमार सरोज थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
7. हे0का0 धनंजय चौधरी चौकी रेनुकूट थाना पिपरी जनद सोनभद्र ।
8. हे0का0 सौरभ कुमार राय सर्विलांस जनपद सोनभद्र ।
9. का0 अजीत यादव SOG टीम जनपद सोनभद्र ।
10. का0 अजीत कुमार SOG टीम जनपद सोनभद्र ।
11. का0 मनीष कुमार तिवारी थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
12. का0 रवि कुमार सिंह थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।



