सोनभद्र

मानसून से पहले गड्ढा मुक्त होगी बख्रिहवा-बीजपुर सड़क

(रामजियावन गुप्ता)

—- 25 किमी सड़क पर हजारों गड्ढे, तीन साल से जर्जर हालत
सोनभद्र के बकरिहवा से बीजपुर तक की सड़क जल्द ही गड्ढामुक्त हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एस के सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानसून से पहले इस मार्ग की मरम्मत पूरी कर ली जाएगी।

पिछले तीन वर्षों से यह 25 किलोमीटर लंबी सड़क ओवरलोड ट्रकों के संचालन के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क पर हजारों गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों के कारण कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है।

सड़क की मरम्मत और पेंटिंग कार्य को लेकर कई वर्षों से समाचार पत्रों में खबरें छप रही हैं। मीडिया ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है। लेकिन समय बीतने के साथ सड़क की स्थिति और खराब होती जा रही है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर मानसून से पहले सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई, तो बारिश के मौसम में यहां आवागमन बेहद मुश्किल हो जाएगा।
बीजपुर(सोनभद्र)

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App