सोनभद्र

कोयला लदे मालगाड़ी से युवक का पैर कटा, ट्रामा सेंटर रिफर

दुद्धी(मदनमोहन तिवारी) कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में रेलवे गेट 62 के समीप एक युवक मालगाड़ी के चपेट में आने से दाहिना पैर कट गया। शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे गढ़वा रोड-चोपन को जा रही कोयला लदी मालगाड़ी सिग्नल नही मिलने पर दुद्धी नगर स्टेशन के पहले धनौरा गांव में रुक गई। कोयला लदा देख कुछ ग्रामीण मालगाड़ी में चढ़कर कोयला उतारने लगे, उसी बीच सिग्नल मिलते ही मालगाड़ी ट्रेन चलने लगी। ट्रेन की स्पीड बढ़ जाने की वजह से शिवपूजन 20 पुत्र शत्रु का पैर अनियंत्रित हुई। जिससे पैर ट्रेन के पहिये में घुस गया और युवक का दाहिना पैर के पंजा पूर्ण रूप से कट कर उतर गया। उक्त घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गई। आनन फानन में परिजनों ने युवक को लेकर सीएचसी दुद्धी पहुँचा। जहाँ चिकित्सक डॉ राजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार कर युवक की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वारणसी के लिए रिफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार
Download App