सोनभद्र

तहसील संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी निखिल यादव ने किया

दुद्धी(मदनमोहन तिवारी) तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी निखिल यादव ने जनसुनवाई किया। जनसुनवाई में सभी मामलों की शिकायत सुनते हुए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निस्तारण में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नही की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर जाकर, संबंधित पक्षों को सुनने के बाद ही करें। पक्षपात की शिकायत एवं पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लंबित प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गये। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सीओ प्रदीप सिंह चन्देल, बीडीओ दुद्धी राम विशाल चौरसिया, एसडीओ विद्युत तीर्थराज सहित अन्य अधिकारी/कर्माचारीगण मौजूद रहे।

नंदलाल यादव निवासी घिवहीँ ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देते हुए फीस वापसी की मांग किया। एसडीएम दुद्धी निखिल यादव ने सम्बंधित अधिकारियों से जांच कराकर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। छात्र नंदलाल यादव ने बीते 2023 में मझौली गांव स्थित राम नागिना फार्मेसी के डी फार्मा की तैयारी को लेकर विद्यालय प्रबंधन की ओर से एडवांस में फीस मांगा गया। छात्र ने निःसंदेह फीस दे दिया। धीरे धीरे कर एक साल बीत गए लेकिन डी फार्मा में प्रवेश नही हो पाया। जबकि इस तरह की अवैध कमाई सैकड़ों छात्रों से मिलकर किया है। दो साल में दर्जनों बार कालेज प्रबंधन के आश्वासन पर गया लेकिन फीस वापस नही हुई तो छात्र नंदलाल यादव ने तहसील दिवस में अपनी फीस वापसी की मांग किया है। एसडीएम दुद्धी निखिल यादव ने उचित कार्यवाही कर फीस वापसी का आश्वासन दिया है। एसडीएम दुद्धी ने कहा कि रामनगीना फार्मेसी की शिकायत लगातार मिल रही है। छात्रों के साथ अन्याय नही होगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार
Download App