सोनभद्र

अजीरेश्वर धाम में राम जन्मोत्सव 56 प्रकार के भोग के साथ नौ कन्याओं की पूजा, अखंड हरिकीर्तन जारी

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)अजीरेश्वर धाम जरहा में रविवार की सुबह राम नवमी के महापर्व पर हवन पूजन के बाद दोपहर में प्रभु श्रीराम जनमोत्स्व का कार्यक्रम धूमधाम से हर्षउल्लास पूर्वक मनाया गया। इसके बाद नौ कन्याओं की पूजा आरती के बाद विधि विधान से उनको भोजन करा कराया गया।इस अवसर पर धाम परिसर में विराजमान सभी देवी देवताओं को 56 प्रकार का महाभोग लगाया गया।प्रभु श्रीराम जन्म उत्सव के बाद कलाकारों ने बधाई गीत गाए तो मौजूद महिलाओं ने सोहर गाकर खुशियां मनाई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अजीरेश्वर धाम परमार्थ जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह बघेल ने भगवान को 56 प्रकार के भोग अर्पित कर आरती पूजा पाठ कर समाज मे खुशहाली की मन्नत माँगी।

बताते चले कि अजीरेश्वर धाम परिसर में 16 मार्च से एक माह तक अनवरत अखंड हरिकीर्तन का आयोजन चल रहा है।यह अखंड हरिकीर्तन 13 अप्रैल सुबह नौ बजे समाप्त होगा इसके तत्काल बाद श्रीराम चरित्र मानस पाठ शुरू होगा जो 14 अप्रैल सुबह नौ बजे समाप्त होकर हवन पूजन के बाद विशाल भण्डारे में तब्दील हो जाएगा।अंत मे अजीरेश्वर धाम परमार्थ जनसेवा ट्रस्ट के सौजन्य से अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह बघेल के करकमलों द्वारा एक महीने तक कीर्तन में भाग लेने वाली कीर्तन मंडली के कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।इस मौके पर एबी सिंह,जिला पंचायत सदस्य जरहा रामविचार गोड़,ग्राम प्रधान पति विनोद भारती,डॉ०ब्रह्मजीत सिंह,गणेश शर्मा,त्रिभुअन नारायण सिंह,श्यामसुंदर जायसवाल,शैलेन्द्र कुमार सिंह,राहुल सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष बच्चे उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App