सोनभद्र

श्रीराम जन्मोत्सव पर बेडिया हनुमान मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़,सोहर और मंगल गीत से गूंजा मंदिर

बीजपुर/सोनभद्र (रामजियावन गुप्ता) बेड़िया हनुमान मंदिर पुनर्वास प्रथम परिसर में रविवार मध्यान्ह प्रभु श्रीराम का जन्म उत्सव बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर मंदिर में सुबह से भजन कीर्तन सोहर बधाई गीत साधु संत और श्रद्धालु भक्तों द्वारा गाया गया।श्रीराम जन्मोत्सव में भक्तों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया वहीं हिमाचल प्रदेश से आए अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक राम मोहन दास रामायणी ने अपने म्यूजिक मंडली के साथ राम जन्मोत्सव में “भए प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी” हर्षित महतारी मुनिमन हारी अद्भुत रूप निहारी स्तुति गाई गई तो सभी भाव विभोर हो गए।

इस दौरान जय श्री राम के नारे और घंटा घड़ियाल शंख की ध्वनि से इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया।प्रभु राम के जन्मोत्सव के पश्चात भक्तों ने शीश नवाकर दर्शन पूजन कर देश समाज के कल्याण की कामना की।राम मोहन दास रामायणी ने साधु संतों को उपहार बाटकर खुशियां मनाई महंत मदन गोपाल दास जी ने भक्तों में जमकर उपहार बाटे।भक्तों ने भी उपहार बाटकर खुशियां बनाई और जमकर पटाखे फोड़े।भक्तों ने बधाई गीत ,सोहर,भजन की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से समा बाध दिया।इस मौके पर आचार्य अनूप शुक्ल,ताडक नाथ दुबे,इंद्रेश सिंह,सुनील तिवारी, बालगोबिंद यादव,संतोष गुप्ता,संतोष सोनी,सहित भारी संख्या मे पुरुष,महिलाएं शामिल रहे

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App