सोनभद्र

म्योरपुर लीलासी मार्ग पर कटान से उभरा मौत का कुआँ

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर लीलासी मार्ग पर हनुमान मन्दिर से 100मीटर आगे लीलासी की ओर बढ़ने पर दाहिने ओर वर्षा के कारण हुये कटान से खाई बन गयी है, जिससे आये दिन दोपहिया सवार चोटिल हो रहे है, लोक निर्माण विभाग द्वारा मरम्मत न करा कर बड़ी दुर्घटना की प्रतीक्षा की जा रही है जिस कारण क्षेत्रीय लोगो मे आक्रोश व्याप्त है
उक्त मार्ग जिससे दर्जनों गांव के ग्रामीण यात्रा करते है, के दाहिने पटरी पर तालाब के भीटे की मिट्टी गत बरसात मे वर्षा जल के बहाव से कट जाने के कारण गहरी खाई बन गयी है, अकक्सर रात्रि मे सामने से आ रहे वाहनों के प्रकाश से दोपहिया वाहन चालक चकाचौध के कारण इस खाई मे गिर कर चोटिल हो रहे है, ग्रामीण हरीश तिवारी, सोनू, श्रीराम, श्याम चरण नें लोक निर्माण विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुये शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App