सोनभद्र

सिविल बार एसोसिएशन हेतु नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 18 नामांकन पत्र दाखिल किया गया

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) सिविल बार एसोसिएशन वर्ष 2025-26 हेतु नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 18 नामांकन पत्र दाखिल किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी/एल्डर कमेटी चेयरमैन नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन कुल 18 नामांकन फॉर्म जमा किए गए हैं, जिसमें अध्यक्ष पद हेतु नंदलाल एडवोकेट, प्रभुसिंह कुशवाहा, शिवशंकर एडवोकेट, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं, वहीं सचिव पद हेतु महेंद्र कुमार जायसवाल, रामेश्वर प्रसाद राव, जवाहर लाल गुप्त ने नामांकन किया । वरिष्ठ उपाध्यक्ष 20 वर्ष से ऊपर रामजी पांडेय उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर मनोज कुमार मिश्रा व अंजनी कुमार सिंह ने अपना- अपना नामांकन फॉर्म दाखिल किया है। इसके अलावा सहसचिव पद के लिए राजीव मिश्रा प्रकाशन, राकेश कुमार पुस्तकालय, अभिनाथ यादव प्रशासन के लिए नामांकन किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष आदर्श कुमार ने नामांकन किया। गर्वर्निंग काउंसिल वरिष्ठ पद हेतु विनय कुमार, गर्वनिंग काउन्सिल मनोज कुमार यादव, आशुतोष कुमार मिश्रा, मो आरिफ ने नामांकन दाखिल किया हैं। 27 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच व आपत्ति। 28 मार्च को नामांकन पत्रों की वापसी। 29 मार्च को वैध प्रत्याशियों की सूची एवं प्रकाशन। 4 अप्रैल को मतदान सुबह 11 बजे से 3 बजे तक होगी। उसी दिन मतदान के बाद मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस दौरान इल्डर कमेटी के समस्त सहायक पदाधिकारी रामेश्वर तिवारी, छोटेलाल गुप्त, संतोष कुमार अग्रहरि, प्रहलाद पांडेय मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App