सोनभद्र

एनटीपीसी रिहंद द्वारा ₹3.08 करोड़ की लागत से निर्मित नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य सेवा केंद्र का उद्घाटन

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता)। एनटीपीसी रिहंद द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत ‘प्रोजेक्ट संकल्प’ के अंतर्गत एनटीपीसी रिहंद, सीएसआर और सोसाइटी फॉर वॉलंटरी एक्शन एंड रिसर्च (SVAR) के संयुक्त प्रयासों से ₹3.08 करोड़ की लागत से सोनभद्र में निर्मित नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य सेवा केंद्र की स्थापना कि गयी।
निर्मित नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य सेवा केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि, कार्यकारी निदेशक (रिहंद) अनिल श्रीवास्तव नें किया। यह केंद्र नशे की लत से ग्रस्त लोगों को राहत प्रदान करने के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निर्मित किया गया है।
इस केंद्र में नशामुक्ति से जुड़ी समस्त सेवाएँ निशुल्क उपलब्ध कराई जाएँगी, जिनमें दवाखाना एवं शारीरिक पुनर्वास, सामान्य स्वास्थ्य जांच, मानसिक परामर्श, तथा पुनर्वास सेवाएँ शामिल हैं। साथ ही, 24 घंटे एम्बुलेंस सेवाएँ भी उपलब्ध रहेंगी, जिससे जरूरतमंदों को शीघ्र सहायता मिल सके। इस केंद्र में 15 बेड की सुविधा उपलब्ध है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नें अपने उद्बोधन में कहा कि, एनटीपीसी रिहंद न केवल बिजली बनाकर देश को प्रकाशमान कर रही है बल्कि समाज की बेहतरी के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह नशा मुक्ति केंद्र समाज के उन लोगों को नई राह दिखाएगा जो नशे की लत से जूझ रहे हैं, साथ ही उन्हें पुनर्वास और स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करेगा।” उन्होने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्ग लाभान्वित हो सकेंगे और वे स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित होंगे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे...
Download App