सोनभद्र

बकरिहवा बीजपुर खँडहर मार्ग पर अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू होगा काम जल्द बनेगी सड़क

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)बकरिहवा टू बीजपुर तक खँडहर हो चुकी सड़क मार्ग के दिन अब पूरे हो गए अप्रैल महीने के पहले सप्ताह से युद्धस्तर पर काम शुरू कर जल्द से जल्द सड़क को गढ्ढा मुक्त बनाने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए गए हैं।सड़क पेंटिंग सम्बन्धित समस्त कागजी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गयी है टेंडर भी करा लिया गया है सड़क मरम्मत और पेंटिंग के लिए धन भी उपलब्ध है।उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवर अभियंता लोकनिर्माण विभाग विनोद भारती ने गुरुवार को बताया कि अप्रैल महीने के प्रथम सप्ताह से काम शुरू कराया जाएगा और जल्द ही सड़क को गढ्ढा मुक्त कर पेंटिंग करा दी जाएगी।

गौरतलब हो कि ओवरलोड़ ट्रकों के संचालन से बकरिहवा टू बीजपुर 25 किलो मीटर सड़क पिछले तीन वर्ष से गढ्ढे में तब्दील हो चुकी है 25 किलो मीटर सड़क में हज़ारों गढ्ढे होने से आवागमन के दौरान अब तक कई लोगों की सड़क दुर्घटना में जान जा चुकी है सड़क मरम्मत और पेंटिंग कार्य को लेकर वर्षो से अनेक समाचार पत्रों में सुर्खियां बनी सड़क मरम्मत के लिए मीडिया ने प्रमुखता से मामला उठाया था लंबे इंतजार के बाद अब वह दिन पूरे हुए और जल्द ही कार्य शुरू कर सड़क पर पड़ने वाले कई जर्जर पुल के निर्माण सहित सड़क को चकाचक बनाने की योजना जल्द फलीभूत होगी।सड़क और पुलों के निर्माण के बाद आगामी बरसात तक आवागमन में होने वाली लोगों की कठिनाई दूर हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार
Download App