सोनभद्र

पुनर्वास कालोनी में बारिश से गिरा झोपड़ी, तीन घायल

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी) बारिश में झोपड़ी गिरने से तीन विस्थापित गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलवस्था में एम्बुलेंस से सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया। अमवार चौकी क्षेत्र के पुनर्वास कालोनी अमवार में एक झोपड़ी बारिश के वजह से ढह गया। जिसमें एक ही परिवार के संगीता देवी 25 पत्नी जय प्रकाश, आदित्य राज 5 वर्ष पुत्र मंत्री राज, सविता देवी 23 पत्नी मंत्री राज निवासी पुनर्वास कालोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के कालोनी निवासी झोपड़ी से बाहर निकाल कर एम्बुलेंस से दुद्धी सीएचसी भेज दिया। जहाँ चिकित्सक डॉ मनोज एक्का भर्ती कर उपचार कर रहे है। डॉ मनोज एक्का ने बताया कि महिला सविता के पैर फ्रैक्चर हुआ है। शेष दो अन्य लोगों को हल्की चोट आई है। सभी लोग सुरक्षित हैं, सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। घायल सविता ने बताई की खूंटे खंभे बांस बल्ली के सहारे खपरैल का एक झोपड़ी बनाकर बीते 9 साल से रहकर ग़रीबी में जीवकोपार्जन किसी तरह कर रहे हैं। बारिश होने की वजह से लोड अधिक हो गया। शुक्रवार को सुबह हल्की बारिश के दौरान ही अचानक झोपड़ी ढह गया। जिसमें हमारे एक बच्चे के साथ देवरानी भी दब गई। आस पास के लोंगो ने कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला। उसके बाद एम्बुलेंस से हॉस्पिटल भेजा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App