सोनभद्र

वन विभाग ने दुद्धी व बघाडू रेंज में मनाई विश्व गौरय्या दिवस

दुद्धी। (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी व बघाडू वन क्षेत्र में वृहस्पतिवार को विश्व गौरैय्या दिवस मनाई गई। दुद्धी वन क्षेत्र के बिडर गांव के प्राथमिक विद्यालय में वन क्षेत्राधिकारी गर्जन राम बघाडू वन क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय में रेंजर सरिता गौतम ने विश्व गौरैय्या दिवस पर कार्यक्रम किया। कार्यक्रम के दौरान समयनुसार चित्रकला में चयनित विजेता छात्र को पुरस्कृत किया। रेंजर सरिता गौतम व गर्जन राम ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में हर किसी की जीवन जीने के तरीके बदल गई है। इस बदली जीवनशैली के कारण घर-आंगन में चहकने-फुदकने वाली छोटी सी प्यारी चिड़िया गौरैया इंसानों से दूर होते जा रही है। मनुष्यों की बढ़ती आबादी की वजह से आज पक्षियों का आशियाना कम होता जा रहा है। आधुनिक खेती में खेत और खलिहान भी कम होते जा रहे हैं। कई सांस्थान ऐसे हैं जो गौरैया का संरक्षण के लिए नए नए उठाये जा रहे। हमारा यह उद्देश्य है कि इस पक्षी की घटती संख्या को रोकना और उन्हें अपने घरों में पुनः स्थापित करना है। वहीँ उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मो0 इलियास ख़ाँ, दिवान सिंह गोंड, अरुण वर्मा, नेहा त्रिपाठी, गूँजन पाण्डेय, बंधुराम, मनोज जायसवाल, शकुंतला, योगेश, सुभाष, मुन्नालाल, मुमताज, संदीप, शिव प्रसाद, राकेश, शम्भू, राकेश, इंद्रावती मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App