सोनभद्र

वार्षिकोत्सव एवं शारदा संगोष्ठी का हुआ आयोजन

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी) प्राथमिक विद्यालय कलकलीबहरा प्रथम में वार्षिकोत्सव एवं शारदा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र मुकुल आनंद पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

शैक्षिक स्टॉल व टीएलएम का अवलोकन करते हुए बीडीओ दुद्धी रामविशाल चौरसिया के साथ संयुक्त रूप से रिबन काटकर स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम के तहत नवप्रवेशी बच्चों के स्वागत व उत्साहवर्धन किया। बीडीओ दुद्धी राम विशाल चौरसिया तथा बीईओ महेंद्र मौर्य, डायट प्रवक्ता मनोज, एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विवेक जी, समाजसेवी बालकृष्ण जायसवाल, एआरपी मनोज जायसवाल एवं श्रवण कुमार ने विद्यालय निपुण घोषित होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए विद्यालय परिवार उत्साह वर्धन किया गया। कक्षा एक व दो में निपुण सभी बच्चों को सर्टिफिकेट व पुरस्कार वितरित कर उत्साह वर्धन किया। वहीं बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड कक्षा सृष्टि को तो स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए प्रियांशु को शील्ड व पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र ने विद्यालय की दुरुस्त व्यवस्था संचालन एवं गुणवत्तापूर्ण स्थिति देखते हुए सराहना की। विद्यालय प्रधानाध्यापिका का पंचम कला, क्राफ्ट ,पपेट्री में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने हेतु प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिका वर्षा रानी जायसवाल ने किया। साथ में सहायक अध्यापिका सरिता, अविनाश कुमार गुप्ता, लक्ष्मीपुरी सिंह समेत रंजना देवी (एसएमसी अध्यक्ष) एवं गांव के सभी अभिभावक और बच्चे उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव
Download App