सोनभद्र

बाइक सवार ने 9 वर्षीय छात्रा को रौंदा, मौत

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी) कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में एक अनियंत्रित बाइक सवार ने नौ वर्षीय छात्रा को बुरी तरह से रौंद कर जख्मी कर दिया। परिजनों ने एम्बुलेंस से सीएचसी दुद्धी लाया। जहाँ चिकित्सक डॉ विनोद सिंह ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण रमेश ने बताया कि 9 वर्ष की कुमारी अंजनी पुत्री अमरसिंह निवासी बघाडू अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। पीठ पर बैग व स्कूली ड्रेस कोड के साथ घर के बाहर निकल कर जा रही थी। उसी बीच एक अनियंत्रित बाइक सवार आया और तेज रफ्तार से बुरी तरह से रौंद दिया। जिससे बालिका जख्मी हो गई। ग्रामीणों ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया। घायल बच्ची को एम्बुलेंस से दुद्धी सीएचसी लाया जहाँ चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया। परिजनों में मौत की खबर सुनते ही कोहराम मच गया। उक्त घटना की जानकारी मेमो जरिये कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App