सोनभद्र

महावीरी झंडा शोभायात्रा हेतु हिन्दू युवा मंच अनपरा की बैठक सम्पन्न

अनपरा/सोनभद्र महावीरी झंडा शोभायात्रा हेतु हिन्दू युवा मंच अनपरा की बैठक सम्पन्न।आदिशक्ति मंदिर काशी मोड़ अनपरा में महावीरी झंडा शोभायात्रा 2025 (महावीरी झंडा अमृत महोत्सव) के सफल आयोजन हेतु हिन्दू युवा मंच अनपरा की आवश्यक बैठक आहूत की गई जिसमें आगामी 25 मार्च को आयोजित होने वाले भव्य महावीरी शोभायात्रा को सफल बनाने हेतु चर्चा की गई जिसमें यह तय हुआ कि काशी मोड़, बजरंगनगर, लालमैदान, डब्लू आई, एचएससीएल समेत आने वाले सभी क्षेत्र में सर्वप्रथम “हर घर झंडा” अभियान चलाकर पूरे परिक्षेत्र में हर घर में ध्वज लगाने का कार्य किया जाएगा इसी के साथ पूर्व की भांति आयोजित किये जाने वाले सभी कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे तथा बढ़ते तापमान को देखते हुए पानी की समुचित व्यवस्था तथा सभी पहलुओं पर विस्तार से मन्त्रणा की गई जिसमें आयोजन समिति व सभी वॉलिंटियर्स की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा हुआ।

बैठक में सरजू वैश्वार, कुंदन सिंह, आकाश पाण्डेय, अवध किशोर दास ब्रह्मचारी, विशाल गुप्ता, देवा गुप्ता, उमाशंकर यादव, कुलदीप गुप्ता, राहुल साहनी, संजय राय, मुकुल सिंह चौहान,श्यामधर साहनी, राजू ठाकुर, विभूति सिंह, राकेश गुप्ता, प्रीतम गुप्ता रमेश समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
Download App