सोनभद्र

बीडीओ दुद्धी रामविशाल चौरसिया ने लर्निंग बाई डूइंग लैब का किया उद्घाटन

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी) ब्लॉक क्षेत्र के दिघुल गांव में लर्निंग बाई डूइंग कक्ष का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीडीओ दुद्धी रामविशाल चौरसिया ने फीता काटकर किया। लर्निंग बाई डूइंग के तहत लैब में छात्राओं ने ओआरएस का घोल बनाकर मुख्य अतिथि को पिलाया और बनाने के तरीखे भी बताए। लर्निंग बाई डूइंग विद्यालय के लैब में छात्र-छात्राएं कई हुनरमंद चीजें बनाना सीखेंगे।

बीडीओ रामविशाल चौरसिया ने कहा कि लर्निंग बाइंग डूइंग लैब में स्थापित हो गई हैं। इसमें छात्र-छात्राओं को अत्याधुनिक चीजों के जरिए करके सिखाया जाएगा। बच्चों के लिए बहुत महत्वपूर्ण विषय है। विद्यालय में वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम में स्काउट गाइड सहित अन्य बच्चों को पुरस्कृत भी किया। इस दौरान ग्राम प्रधान जगत नारायण, रामरक्षा पटेल, सुभाष गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

वहीँ प्राथमिक विद्यालय केवटानटोला में मनोज जायसवाल केआरपी व अमिता तिवारी ने वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। कम्पोजिट विद्यालय दुद्धी में चेयरमैन कमलेश मोहन ने वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। विद्यालयी शिक्षा छोड़ चुके बच्चों को पुनः विद्यालय में जोड़कर उन्हें प्रशिक्षित कर शिक्षा के मुख्य धारा से जोडा गया। उन्हें कॉपी, कलम, स्केच पेन , पेंसिल, रबर, चार्ट पेपर, कलर इत्यादि भेंट किया गया।

कमलेश मोहन द्वारा बच्चों को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शैलेश मोहन, ओम प्रकाश, तत्सत तिवारी, जितेन्द्र चौबे, निरंजन कुमार, रेणु कनौजिया, विभा चौरसिया, प्रियंका, किस्मत देवी, हरि ओम, मो. शाहिद आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अविनाश गुप्ता ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
Download App