सोनभद्र

हर्ष जौहरी के ताबड़तोड़ पारी से मैच जीता, मैन ऑफ द मैच पुरस्कार हुआ हर्ष

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी) शनिवार को बीआरडी पीजी कॉलेज में अंतर संकाय क्रिकेट मैच का आयोजन आर्ट फैकल्टी एवं कॉमर्स फैकल्टी के बीच हुआ। मैच का शुभारंभ प्राचार्य डॉ रामसेवक सिंह यादव द्वारा टास्क के साथ हुआ। आर्ट फैकल्टी ने टॉस जीतकर फील्डिंग लिया। कॉमर्स फैसिलिटी ने बैटिंग करते हुए 12 ओवरों में 147 रन 7 विकेट खोकर बनाया। जिसमें रेयान ने 52 रन और शुभ ने 30 रनों का महत्व योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए आर्ट्स फैकल्टी के रामबाबू ने सर्वाधिक तीन विकेट 43 रन देकर प्राप्त किया। एवं मयंक ने दो विकेट 39 रन देकर प्राप्त किया। मैच की दूसरी पाली में आर्ट फैकल्टी की तरफ से हर्ष जौहरी ने कप्तानी पारी खेलते हुए 27 गेंद पर ताबड़तोड़ 54 रन की पारी खेल कर मैच अपने पक्ष में कर लिया। नित्यानंद ने भी 11 बाल पर 31 रन की पारी खेली। मैच काफी रोमांच रहा। अंत में एक बल पर तीन रन की जरूरत थी, तो बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र रामसूरत ने आखिरी गेंद पर छक्का मार कर मैच जीत लिया। मैच में क्रीड़ा सचिव डॉ राजेश भारती एवं डॉ अजय कुमार व डॉ विवेकानंद ने अंपायर की भूमिका निभाई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हर्ष जौहरी को प्राचार्य डॉ रामसेवक सिंह यादव द्वारा दिया गया। प्राचार्य द्वारा यह घोषणा की गई की एक बैट एवं एक बाल पुरस्कार स्वरूप विजेता टीम को दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा
Download App