सोनभद्र

दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी)जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को जिला बनाओ विकास कराओ की आवाज जोरदार ढंग से बुलंद करते हुए, कचहरी के मेन गेट पर प्रदर्शन किया। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा का समूह न्यायिक कार्य से विरत रहकर कोर्ट परिसर के मेन गेट पर जिला बनाओ विकास कराओ के नारे लगाये। वक्ता दुद्धी बार अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, सत्यनारायण यादव, प्रभु सिंह ने कहा कि जिला बनाओ की आवाज दो दशक से ज्यादा दिनों से उठाई जा रही है। हमारी मांग है कि चुनावी सभा मे कहा जाता है कि सभी मानकों को पूरा करने वाले दुद्धी को सरकार द्वारा जिला बनाई जाएगी। लेकिन सरकार बनने के बाद अभी तक कोई भी निर्णय नही लिया जा रहा है। 2017 से 2025 तक जिला बनाओ पर भाजपा सरकार सिर्फ धोखा ही दिया है। प्रदेश में आठ ऐसे जिले हैं जो दुद्धी जिला के आबादी के बराबर में भी नही हैं। मानक का बहाना बताकर सरकार टाल रही है। अधिवक्ता समूह ने जमकर नारेबाजी किया। इस अवसर पर अधिवक्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा ।
Download App