सोनभद्र

होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी) होली समेत आगामी सभी पर्व के मद्देनजर शनिवार को कस्बा चौकी में तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव व सीओ प्रदीप सिंह चन्देल के नेतृत्व में बैठक की गईं। बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि पर्व की गरिमा और आपसी भाईचारे का पूरा ख्याल होना चाहिए, तभी त्यौहार का पूर्ण आनंद मिलेगा। आज के परिवेश में कानून व्यवस्था एक बड़ी चुनौती है। जो आमजन के सहयोग बिना संभव नही। अवांछनीय तत्वों पर पूरी नजर रहेगी, किसी भी दशा में ऐसे लोग बख्शे नही जायेंगे। उन्होंने बताया कि मनचलों एवं शोहदों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस सादे वर्दी में जगह-जगह तैनात रहेगी। आगामी होली पर्व, रोजा की तैयारी सहित अन्य पर्व पर पर चर्चा की गई। इस बैठक में कोतवाल मनोज कुमार सिंह, चेयरमैन कमलेश मोहन, पूर्व जेबीएस अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि, मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह, कन्हैयालाल अग्रहरि, प्रधान प्रतिनिधि रजखड़ ब्रजेश कुशवाहा, सदर रहीम बख़्स खाँ, दिलीप पांडेय, सुभाष कुमार, त्रिभुवन यादव, शिवकुमार यादव, संजय कुमार, त्रिभुवन यादव, सेराज ख़ाँ, मानिक चंद, जगत नारायण, सोनू खाँ, समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा ।
Download App