सोनभद्र

अधेड़ महिला का पानी में डूबने से मौत

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)थाना क्षेत्र अंतर्गत पिण्डारी गाँव मे शुक्रवार सुबह घर से थोड़ी दूर शौच के लिए निकली महिला श्रीमती रामलोचनी देवी पत्नी राजेन्द्र पनिका उम्र 55 निवासी पिण्डारी की पानी मे डूबने से मौत हो गयी।काफी देर तक घर वापस न आने पर परिजन खोजबीन शुरू किए तो बंधे के किनारे महिला का चप्पल दिखाई दिया शक होने पर परिजनों ने पानी के अंदर काफी खोज बीन की कोशिश कि लेकिन महिला का शव बरामद नही हुआ घटना की जानकारी बीजपुर पुलिस को दी गयी सूचना पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने गोताखोरों की मदत से शाम तक गहरे पानी की तलहटी में बैठी लाश को बाहर निकलवा कर कब्जे में लेकर जांच पड़ताल के बाद शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए दुद्धि सीएचसी भेज दिया।घटना के प्रति अंदाजा लगाया गया कि महिला शौच के बाद बंधे में पानी छूने के लिए गयी होगी जहाँ ढलान पर फिसलन के कारण उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी मे डूब गयी और समय से राहत बचाव न मिलने के कारण उसकी मौत हो गयी।एसएचओ अखिलेश मिश्रा ने कहा की महिला की मौत पानी मे डूबने से मौत हुई है पीएम के लिए भेजा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा ।
Download App