सोनभद्र

रिहन्देश्वर महादेव मंदिर में निकली भव्य शिव बारात,जमकर नाचे भक्तगण

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी अवासीय परिसर में स्थित रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकाला गया शिव बारात । बारात में हजारों श्रद्धालु भक्तो ने अपने आराध्य भगवान शिव की बारात में झूमकर नाचते गाते आगे चल रहे थे।
परियोजना प्रमुख अनिल श्रीवास्तव, वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्षा शिखा श्रीवास्तव, महाप्रबंधक संजय असाटी, नीलू असाटी, मानव संसाधन विभाग प्रमुख बी के पांडे सपत्नीक, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी आदि के द्वारा भगवान शिव की पूजा अर्चना एवं आरती की गयी। इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महासचिव प्रमोद द्विवेदी ने बताया कि आज देवाधिदेव महादेव एवं माता पार्वती के विवाह के अवसर पर भव्य शिव बारात मंदिर प्रांगण से सेंड पार्क,मानसरोवर शॉपिंग, मिलन शॉपिंग, आई टी,शिवालिक से होते हुए शिव मंदिर में वापस आ गई।

जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। इस भ्रमण के दौरान जगह-जगह माताओं एवं बहनों ने शिव पार्वती की आरती की। बाराती के साथ श्रद्धालु नाचते, गाते एवं झूमते रहे। जगह-जगह बाराती का स्वागत मिष्ठान वितरण से किया गया। कोषाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि महाशिवरात्रि का त्योहार महाउत्सव का त्योहार है। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रांगण में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए महाशिवरात्रि भगवान शिव के प्रति अपनी भक्ति और श्रद्धा का विशेष अवसर माना जाता है। उन्होंने बताया कि ऐसी मान्यता है कि आज के दिन जो भी भक्त पूरे मन से भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं उनकी प्रत्येक मनोकामना पूरी होती है।

मीडिया प्रभारी अनन्त मोहन एवं मंदिर समिति के सभी सदस्य विशेष रूप से
शशांक मालवीय, सुनील पासवान, रूद्रदेव दूबे, राकेश राय, रामानंद यादव, निशांत कमल, आदित्य कुमार सौरभ
एस बी पाठक, अनिल त्रिपाठी, अवनीश पांडे, भीष्म सिंह, रिंकेश उपाध्याय , रंजय सिंह, भारत भूषण आदि पूरे मनोयोग से महाशिवरात्रि के त्योहार को सफल बनाने में जुटे रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा मय हमराह बारात के साथ साथ चलते रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री
Download App