सोनभद्र

शराब तस्करो पे चला राजेश सिंह का डंडा 3 शराब तस्कर को 3 लाख के शराब के साथ किया गिरफ्तार

सोनभद्र शराब तस्करो पे चला राजेश सिंह का डंडा 3 शराब तस्कर को 3 लाख के शराब के साथ किया गिरफ्तार। पिकअप वाहन मे बाक्स बनाकर बिहार ले जा रहे अवैध अंग्रेजी शराब 333.450 लीटर बरामद।

पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के द्वारा जनपद में पुरस्कार घोषित अपराधियों तथा वांछित वारण्टियों की गिरफ्तारी व अवैध शराब के तस्करी करने वाले गिरोह के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे ओबरा क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय के कुशल निर्देशन व नेतृत्व मे ओबरा एसएचओ राजेश सिंह मय हमराही बजरिये मुखबिर की सूचना पर डाला रोड रेलवे क्रासिंग के पास से अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी कर पिकअप वाहन संख्या BR 06 GG 1542 से गोपनीय बाक्स बनाकर बिहार ले जा रहे कुल 333.450 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है। शराब का कीमत 3 लाख बताया जा रहा है। तस्करी करने वाले आरोपी का नाम विपिन कुमार पुत्र मदन प्रसाद यादव निवासी हुस्सेपुर पचरोखिया, थाना साहेबगंज मुजफ्फरपुर बिहार, अंकित कुमार यादव पुत्र धर्मेन्द्र राय यादव निवासी बावनघाट, वैशाली बिहार सहित फरार आरोपी उपेन्द्र सिंह पुत्र चन्द्रदेव सिंह निवासी नई बस्ती राबर्ट्सगंज को गिरफ्तार किया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना ओबरा पर मुकदमा अपराध संख्या 39/2025 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।

आरोपी ने बताया कि पिकअप वाहन में ढाले के नीचे विशेष प्रकार का गोपनीय बाक्स बनाकर ढाले में लोहे का चादर लगाकर तस्करी किया जाता है जो समान्यतः दिखाई नही देता है। गोपनीय बाक्स की नीचे से बोल्ट खुलवाकर ढाले का लोहे का चादर हटवाकर देखा गया तो पिकअप में आफिसर्स च्वाइस टेट्रा विस्की अग्रेजी शराब 180 ML का 1717 पैकेट व 8PM का 180 ML 48 पैकेट व खुला 21 बोतल 750 ML की कुल 333.450 लीटर अवैध अग्रेजी शराब बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि यह शराब उपेन्द्र कुमार सिंह पुत्र चन्द्रदेव सिंह निवासी राबर्ट्सगंज द्वारा अपने साथी छोटू पुत्र अज्ञात निवासी दिग्धी, थाना सदर, जनपद वैशाली बिहार व विशाल यादव पुत्र अज्ञात निवासी हाजीपुर वैशाली बिहार से फोन पर वार्ता कर सेटिंग से दिया जाता है जिससे यह शराब वाहन स्वामी अरुण कुमार राय पुत्र शिवनाथ राय निवासी मुजफ्फरपुर बिहार के पिकअप वाहन से लेकर जा रहे थे।

फरार आरोपी का विवरण
1. अरुण कुमार राय पुत्र शिवनाथ राय निवासी बसैली बाबूराम लोचहन मुजफ्फरपुर बिहार
2. छोटू पुत्र अज्ञात, निवासी दिग्धी वैशाली बिहार
3. विशाल यादव पुत्र अज्ञात निवासी कोनहराघाट हाजीपुर वैशाली बिहार

बरामदगी का विवरण
1. आफिसर्स च्वाइस टेट्रा 180 ML का 1717 पैकेट व 8PM का 180 ML कुल 48 पैकेट अंग्रेजी शराब विस्की कुल- 1765 पैकेट व 21 बोतल में 750 ML अंग्रेजी शराब विस्की कुल 333.450 लीटर (कीमती करीब 3 लाख रुपया) बरामद।
2. एक अदद वाहन संख्याः- BR 06 GG 1542 पिकप महेन्द्रा कम्पनी व तीन अदद मोबाईल व जामा तलाशी से कुल 12150 रुपया।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्रा0नि0 राजेश कुमार सिंह थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 धर्मनारायण भार्गव थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
3. उ0नि0 रामलोचन थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
4. उ0नि0 राजेश दूबे थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
5. हे0का0 शैलेन्द्र नारायण मिश्र थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
6. का0अखिलेश कुमार थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
7. का0 सत्येन्द्र कुमार थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सपा लेकर भाजपा में आ जाएं अखिलेश - विधायक भूपेश चौबे का पलटवार, बोले आफर देकर मुख्यमंत्री नही बनते अनपरा मे ऐतिहासिक महावीरी शोभायात्रा निकला कुएं में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम कलयुगी पिता पर बेटी ने लगाया बलात्कार का आरोप अखिलेश मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार धूमधाम से मना सीआईएसएफ रिहन्द का 57वां स्थापना दिवससमारोह रिलायंस पावर ने शगुफ्ता मोबिन को किया सम्मानित संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप आठ माह से मानदेय न मिलने पर भड़के मनरेगा कर्मचारी, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन विरेंद्र विक्रम सिंह बने सहसो के नये इंस्पेक्टर बोले बालू का अवैध परिवहन,मिट्टी खनन करने वालो की खैर... स्थानीय दी बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न
Download App