सोनभद्र

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

सोनभद्र (विकास अग्रहरी) राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय के निर्देश एवं खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर विश्वजीत कुमार के मार्गदर्शन में म्योरपुर के विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है,जहां पर विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार का विज्ञान से संबंधित टीएलएम प्रदर्शनी को दिखाया गया । शासन एवं विभाग द्वारा संचालित इको क्लब के अंतर्गत प्लास्टिक का उपयोग न करने से संबंधित नुक्कड़ नाटक के द्वारा समाज को जागरूक करने का प्रयास किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के प्रदर्शनी को बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ अभिभावों एवं उपस्थिति सभी के समक्ष प्रदर्शित किया एवं मानव जीवन में इसके अच्छे और बुरे परिणाम के बारे में बताया। कंपोजिट विद्यालय बिछरी,खैराही, मुर्धवा पिपरी,देवरी,बभनडीहा, औराडाड़, डकबदला, में विज्ञान प्रदर्शनी को धूम धाम से मनाया गया। कंपोजिट विद्यालय बिछरी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विद्यालय के इको क्लब के सदस्यों द्वारा लोगों में अपने पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने जीव जंतुओं का संरक्षण साथ प्रदूषण के प्रभाव खनिज पदार्थ के संरक्षण, वृक्षा रोपण रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम के महत्व पर वाल्मीकि,रोहित स्नेहा,सोनी,सोनम, जया,अजय,रोहित,आंचल,रोशनी,प्रमोद सीता ने अपनी विज्ञान प्रदर्शनी को दिखाया जिसका अध्यापकों , अभिभावकों ने अवलोकन कर खूब सराहा एवं विद्यालय की अध्यापिका रेखा सिंह,ऊषा रानी,ममता पांडेय,रश्मि दुबे ,प्रियंका दुबे, कु सुनीता,बंदना कुमारी,अर्चना गुप्ता ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी। कंपोजिट विद्यालय खैराही में ग्राम प्रधान सविता देवी एवं संकुल प्रभारी मुजीब खान के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी एवं वार्षिक उत्सव का उद्घाटन किया गया है,कार्यक्रम में नन्हे, मुन्हें बच्चों ने हरियाणवी,कश्मीरी तथा बिहू नृत्य प्रस्तुत किया इस मौके पर प्रीति सिंह,बसंती राय,खुशबु तिवारी,सीमा , रेनू मौर्या,रश्मि गुप्ता आदि अध्यापिकाओं ने बच्चों द्वारा बनाए गए आकर्षक माडल के लिए उनको पुरस्कार दे कर सम्मानित किया।

खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर विश्वजीत कुमार ने बताया कि शासन एवं विभाग के मंशा अनुरूप सभी कार्य समसमय कराए जाते हैं जिससे बच्चो का उत्साह वर्धन होता रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची
Download App