सोनभद्र

बिना ई-एमएम पपत्र के गिट्टी देने वाले जिम्मेदार क्रशर प्लांटो पर खनन विभाग करे कार्यवाही।

गुरमा(ओमप्रकाश गुप्ता)सोनांचल मे खनन विभाग के अफसरो की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे है फिर भी जिम्मेदार इसे गंभीरता से नही ले रहे है इसका असर शासन के छबी पर कितना पड़ेगा यह हर कोई समझ सकता है। बीते दिनो ज्येष्ठ खान अधिकारी के नेतृत्व मे कई टीम अवैध परिवहन के खिलाफ जगह-जगह छापे मारी कर महज एक दिन तीन सौ से अधिक वाहन पर कार्यवाही की गयी है जो जनपद सोनभद्र मे धड़ल्ले से संचालित उप खनिज के अवैध परिवहन की गवाही दे रहा है।वही ट्रक संचालको ने बताया की खनिज विभाग द्वारा ओवरलोडिंग एंव विना ई-एमएम पपत्र के गिट्टी देने वाले क्रशर प्लांटो पर कोई कार्यवाही नही की जाती है सिर्फ वाहनो को गिट्टी परिवहन के दौरान पकड़कर कर दोषी मानकर उत्पीड़न कर चालान एंव भारी जुर्माने की कार्यवाही एकतरफा की जाती है।वही ओवरलोडिंग एंव बिना ई-एमएम पपत्र के गिट्टी देने वाले क्रशर प्लांट संचालको की जिम्मेदार तय नही की जाती ना ही उन पर खनन विभाग द्वारा कोई कार्यवाही की जाती है। ऐसे मे खनन विभाग की दोहरी नीतियो से बिना ई-एमएम पपत्र एंव ओवरलोडिंग का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा हैं।ट्रक संचालको का यह भी कहना है की शासनादेश के तहत बिना ई-एमएम पपत्र एंव ओवरलोडिंग गिट्टी देने पर वाहनो के पकड़े जाने पर वाहन एवं संबन्धित क्रशर प्लांटो पर ज्वाइंट जुर्माना करने का नियम है। किंतु प्लांट संचालको का जुर्माना ट्रक रिलीज करते समय वाहन संचालको को चुकाना पड़ता है तभी रिलीज आर्डर मिलता है या सभी जुर्माने आनलाइन एक साथ ही जमा किए जाते है। खनन निरीक्षक के तहरीर पर भारी संख्या मे बिना ई-एमएम पपत्र के गिट्टी परिवहन पकड़े जाने पर ट्रक संचालक/वाहन स्वामी एंव आज्ञात क्रशर प्लांट पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है उक्त मामले मे ट्रक चालक एंव वाहन स्वामी जेल भी गये है कितु मजे की बात यह है की उपरोक्त प्रकरण मे क्रशर प्लांट संचालक जेल नही गया,ना ही खनन विभाग द्वारा दण्डात्मक कार्यवाही की जो खनिज परिवहन उद्योग मे जन जन के जुबान पर चर्चा बना हुआ है। ट्रक संचालक का कहना है की खनन विभाग के दोहरी नीतियो से सिर्फ वाहन संचालको का आर्थिक शोषण होता है खनिज विभाग सिर्फ विना ई-एमएम पपत्र एंव ओवरलोडिंग का दोषी सिर्फ वाहन संचालको का मानकर जुर्माने के रूप मे एक बडी राशी वसूल कर राजस्व की प्राप्ति दिखाकर बाहबाई लूटी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App