सोनभद्र

जनपद स्तरीय विशाल दंगल का हुआ आयोजन

गुरमा/सोनभद्र(ओमप्रकाश गुप्ता)चोपन थाना परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत मारकुंडी मे प्राचीन हनुमान मंदिर के प्रागंण में शिवरात्रि के शुभ अवसर पर उधम सिंह यादव ग्राम प्रधान मारकुंडी के नेतृत्व में जिलास्तरीय विशाल दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें सोनभद्र समेत गाजीपुर, जौनपुर से आए दो दर्जन से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल प्रतियोगिता में जौनपुर से जंग बहादुर और सोनभद्र से श्यामू यादव ने चार हजार वाली कुश्ती जीतकर विजयी हुए। इस दंगल में एक से बढ़कर एक पहलवानों ने अपने दाव पेंच लगाकर अपनी कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर उधम सिंह यादव ग्राम प्रधान मारकुंडी के अलावा समाजसेवी सूरज सिंह यादव, रेफरी छोटे लाल पनिका, रेफरी असलम,भूषण यादव पुजारी, रामधनी यादव, राज कुमार यादव, बुल्लू यादव और उपस्थित अतिथियों ने सभी पहलवानों का हौसला अफजाई करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। इस दंगल को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App