सोनभद्र

महाशिवरात्रि पर मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़ीभक्तों की भीड़

–जरहा मेले में गुड़ की जलेबी रहती है आकर्षक का केंद्र

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) महाशिवरात्रि का त्यौहार क्षेत्र में धूमधाम एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। एनटीपीसी आवासीय परिसर में रिहन्देश्वर शिव मंदिर,बीजपुर स्थित बेड़िया हनुमान मंदिर,दुदहिया मंदिर,सिरसोती शिव मंदिर,जरहा के अजीरेश्वर धाम,बकरिहवा,सेवकाडाँड़ सहित अन्य सभी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु भक्तो का तांता लग गया भक्तजन फल फूल दूध बेलपत्र धूप दीप आदि पूजन सामग्री लेकर मंदिर परिसरों में अपनी बारी का घण्टो इंतजार करते नजर आए।समूचा क्षेत्र हर हर महादेव,बोल बम के उदघोष से गूंज उठा।जरहा स्थित अजीरेश्वर महादेव धाम में तीन दिवसीय ऐतिहासिक विशाल प्राचीन मेले का आयोजन मंदिर निर्माण समिति द्वारा किया इस वर्ष भी किया गया । मेले में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश सहित आस पास के हजारों ग्रामीण श्रद्धालु भक्तों ने शिरकत की।ग्रामीणों ने मेले का जमकर लुफ्त उठाया।मेले में गुड़ की जलेबी आकर्षण का केंद्र रही जिसका ग्रामीणों ने जमकर स्वाद चखा। मेले में मंदिर समिति की ओर से प्रसाद वितरण और श्रद्धालु भक्तो ने जगह जगह शुद्ध जल की व्यवस्था भी की हुई थी।इस मौके पर मंदिर समिति के संरक्षक राजेन्द्र सिंह बघेल,गणेश शर्मा, श्यामसुंदर जायसवाल, राजकुमार सिंह ,ब्रम्हजीत सिंह,प्रधान प्रतिनिधि जरहा विनोद भारती,लल्लू बाबू,मुन्ना लाल सहित सभी पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे ।महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी अपने पास रखते हुए प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने पीएसी बल व कई थानों की पुलिस को कई स्थानों पर लगाकर स्वम् निगरानी कर रहे थे और लगातार चक्रमण करते रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App